फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का हुआ अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोनियावास में अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की स्थापना करवाई। प्रतिमा का अनावरण मीरसिंह मुख्याध्यापक की माता धन्नी देवी और पिता हरचंद ने किया। इससे पूर्व मीरसिंह मुख्याध्यापक ने अपनी माता और पिता के हाथों विद्यालय में त्रिवेणी लगवाई और स्वयं भी एक पेड़ मां के नाम लगाया। मीरसिंह मुख्याध्यापक ने बताया कि वह स्वयं भी सेना में सिपाही रहे हैं। उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। स्वतंत्रता दिवस पर महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की स्थापना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा का भी धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें