फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खाली प्लॉट में कूड़ा डंपिंग से हालात खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। नपा क्षेत्र में नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही से स्थानीय लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। झज्जर रोड पर मारुति कुंज, अमाया सोसाइटी के निकट सुल्तानपुर रोड, फाजिलपुर रोड़ स्थित पटरी पर और खाली पड़े प्लाटों के अलावा खाली पड़ी जमीन खुलेआम कूड़ा डंपिंग स्थल में तब्दील हो गई है। रोजाना यहां बड़े पैमाने पर कूड़ा डाले जाने से पूरे इलाके में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पालिका के कर्मचारी सुबह घरों के सामने से कूड़ा इकट्ठा कर इन्ही खाली भूखंडों पर डाल देते हैं। लगातार डंपिंग के कारण यहां कूड़े का बड़ा ढेर लग गया है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी राजेश यादव ने बताया है कि आंधी और बारिश के दौरान यह कूड़ा उड़कर आसपास के घरों, गलियों और मुख्य सड़क तक फैल जाता है। नपा सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि संज्ञान में यह बात नहीं थी जल्दी ही इसका निराकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें