गुरुग्राम। अपैरल हाउस स्थित एपि सेंटर में कलाग्राम इकोज ऑफ बनारस कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसमें संगीतकार राजेंद्र प्रसन्ना शहनाई और बांसुरी बजाएंगे। उनके साथ राजेश, रितेश, रिशाल प्रसन्ना, अतहर हुसैन (तबला), संतोष नाहर (वायलीन) और उजिथ उदया कुमार (तबला) भी होंगे। यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम 7 बजे से है। कार्यक्रम में जाने के लिए पंजीकरण जरूरी है। हालांकि, प्रवेश निशुल्क होगा। संवाद