न्यू गुरुग्राम। द्वारका की ओर जाने रोड पर स्थित बाबा प्रकाशपुरी मंदिर के सामने कई दिन से सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस सीवर पर कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में हादसे का डर बना हुआ है। कुछ महीने पहले ही ऑटो चालक की सीवर में गिरने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सीवर का ढक्कन जल्द से जल्द ठीक कराएं। संवाद