गुरुग्राम। जिले में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही तेज धूप और बढ़ती उमस ने आमजन को परेशान कर दिया है। शनिवार को भी सूरज की तपिश ने सुबह से ही लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। संवाद