फर्रुखनगर। श्रीश्याम मंदिर ट्रस्ट एवं समस्त श्याम प्रेमियों की ओर से श्रीखाटू श्याम बाबा की निशान शोभा यात्रा जयकारों के साथ निकाली गई। यह यात्रा अनाज मंडी फर्रुखनगर प्रांगण से श्रीश्याम आरती के साथ शुरू हुई। आरती में गुरुग्राम के विधायक भाई मुकेश पहलवान ने विशेष तौर पर शिरकत की। शोभा यात्रा अनाज मंडी से बस अड्डा से बाजार के बीचों बीच से होते हुए, दिल्ली दरवाजा, राजीव चौक चैक से जैन मंदिर के पास से होते हुए श्री श्याम मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर पार्षद मुरारीलाल सैनी, पार्षद देविंद्र कौशिक, गौरीशंकर शर्मा, देवदास दहिया, समाज सेवी बसंत चौहान मुसेदपुर, संदीप यादव एडवोकेट, अशोक सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद