फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरपंच उम्मीदवार के घर नहाने पहुंचे पीठासीन अधिकारी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। नुनेरा गांव में सरपंच पद के प्रत्याशी के घर पीठासीन अधिकारी को नहाने के लिए जाना मंहगा पड़ गया। विपक्ष के लोगों ने उनके घर से निकलते हुए एक वीडियो बना लिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम के समझाने पर लोग शांत हुए। लोगाें ने मतदान में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया और ईवीएम बदलने की मांग की।
नुनेरा गांव में सरपंच पद के लिए शबनम और मोसिना उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार शाम को ही यहां मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थी। शनिवार सुबह करीब 5 बजे कुछ लोगों का पता चला कि पोलिंग पार्टी के पीठासीन अधिकारी सरपंच पद की उम्मीदवार शबनम के घर पर हैं। उसके साथ ईवीएम भी है। इसकी जानकारी मिलते ही सरपंच पद की दूसरी उम्मीदवार मोसिना के समर्थक मौके पर एकत्र हो गए। जैसे ही पीठासीन अधिकारी बाहर निकले, वैसे ही लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी वीडियो बनाने लगे। लोगों का आरोप था कि मतदान में गड़बड़ी के लिए कोई साजिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सोहना सदर व एसीपी सोहना नवीन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। सिर्फ नहाने के लिए पीठासीन अधिकारी वहां पहुंचे थे। इसके बाद लोगों ने मांग की कि ईवीएम को बदला जाए। इस पर अधिकारियों ने तत्काल ही ईवीएम को बदलवा दिया। पुलिस अधिकारियों की मुस्तैदी के कारण यहां समय से ही मतदान प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें