गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने मिलेनियम मेट्रो स्टेशन पर मिले एक बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया। बच्चा बुधवार शाम छह बजे मेट्रो स्टेशन पर मिला था। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम निहाल और उम्र करीब 11 वर्ष बताई। वह अपने घर का पता या परिजनों के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा था। पुलिस ने बच्चे की फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की और फिर परिजनों तक पहुंची। बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चा बिना बताए घर से निकल गया था। आवश्यक जांच के बाद पुलिस ने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया। संवाद