न्यूज एजेंसी
दनकौर (संवाद)। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत दनकौर क्षेत्र के कस्बे स्थित प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला दरोगा काजोल सिंह भदोरिया, ललिता तोमर और सविता ने विद्यार्थियों व महिलाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन संबंधी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता पाने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और उन्हें नोट भी कराया।