फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस ने यूनिवर्सिटी में नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस ने सोमवार को नॉर्थ केप यूनिवर्सिटी में नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त के दिशा-निर्देशों पर थाना पालम विहार की टीम ने आयोजित किया। इसका लक्ष्य नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। आचार्य करमवीर ने विद्यार्थियों को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जीने के मंत्र दिए। उन्होंने नशे को तनाव से मुक्ति का साधन न बनाने पर जोर दिया। नशे के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा हुई, जिसमें स्वास्थ्य, परिवार और कॅरिअर पर पड़ने वाले असर बताए गए। गुरुग्राम पुलिस ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति अभियान का राजदूत बनने के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतिभागियों ने जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें