गुरुग्राम। सीडीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड घर भूली छात्रा को परीक्षा से पांच मिनट पहले पुलिस ने एडमिट कार्ड पहुंचाया। पुलिस की सहायता की वजह से छात्रा अपनी परीक्षा दे पाई। रविवार को आयोजित हुई सीडीएस परीक्षा में का पेपर छात्रा न्यू कॉलोनी स्थित सेंट माइकल स्कूल में देने आई थी। जब वह सेंटर पर पहुंची तो पता चला कि वह अपना एडमिट कार्ड ही घर पर भूल आई है। सेंटर के आसपास सभी फोटोस्टेट-साइबर कैफे बंद थे। यह बात छात्रा ने पुलिस को बताई। पुलिस ने तुरंत ही थाने से एडमिट कार्ड प्रिंट करके छात्रा को दिए। वह पांच मिनट पहले ही अपने सेंटर में प्रवेश कर पाई। संवाद