फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे होम्स निवासियों ने उपायुक्त से की बिल्डर की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सारे होम्स निवासियों ने उपायुक्त से की बिल्डर की शिकायत
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी के स्थानीय लोग बिजली की समस्या से परेशान है। बिल्डर की मनमानी की समस्या को लेकर सोमवार को सोमवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात की। उपायुक्त को समस्या से अवगत कराते हुए लोगों ने समाधान की गुहार लगाई। वहीं लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी भी की। सोसाइटी के आरडब्लयूए प्रधान प्रवीण मलिक ने उपायुक्त को बताया कि सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बिल्डर की ओर से प्रीपेड सिस्टम से की जाती है। बिल्डर लोगों से हर माह एडवांस में बिजली का बिल वसूल लेता है, लेकिन उस बिल का समय पर बिजली निगम को भुगतान नहीं करता है। ऐसी स्थिति में बिल की राशि नहीं मिलने पर बिजली निगम सोसाइटी का बिजली कनेक्शन काट देता है। जिसका खामियाजा सोसाइटी के लोगों को उठाना पड़ता है। आरडब्ल्यूए सचिव विनोद मुंशी ने बताया कि दो बार बिजली निगम बिल नहीं भरे जाने पर बिजली काट चुका है। बिजली कटने पर बिल्डर से जनरेटर से बिजली लेनी पड़ती है। जिसका रेट सरकारी दरों से दो गुणा ज्यादा है। अब भी वह लोग बिल्डर को अपने स्तर पर बिल का भुगतान कर चुके हैं, लेकिन अभी तक बिल्डर ने बिजली निगम को पैसा जमा नहीं कराया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को बिल्डर के खिलाफ शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग की है। इस पर उपायुक्त ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें