गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सर्कल-2 में अतिक्रमण हटाओ अभियान दो दिन बाद शुक्रवार को नहीं चल सका। अब शनिवार और रविवार को भी अभियान चलने की संभावना कम मानी जा रही है। ऐसे में सोमवार से दोबारा कार्रवाई शुरू हो सकती है। संपदा अधिकारी डॉ. अनुपमा मलिक ने कहा कि सेक्टरों में अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं ही अवैध कब्जे हटा लें।