फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुरानी बसई मास्टर सीवर लाइन की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में पुरानी हो चुकी बसई मास्टर सीवर लाइन की मरम्मत के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग (एमडब्ल्यूएसएल) तकनीक का इस्तेमाल करेगा। इसके तहत बसई रोड पर करीब 600 मीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। इस पर लगभग आठ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, शहर की कई मास्टर सीवर लाइनें वर्षों पुरानी हो चुकी हैं। समय के साथ पाइपों में दरारें और क्षति आने से सड़क धंसने, सीवर ओवरफ्लो और बार-बार मरम्मत जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग तकनीक के तहत क्षतिग्रस्त लाइन की अंदर से मरम्मत की जाएगी। इस प्रक्रिया में सड़क की बड़े पैमाने पर खुदाई की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यातायात पर कम प्रभाव पड़ेगा और कार्य अपेक्षाकृत कम समय में पूरा किया जा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें