मानेसर। बारिश के बाद इलाके में बुखार और वायरल बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। नखडोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 90 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जबकि भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 60 मरीजों ने जांच करवाई। डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर मरीज वायरल संक्रमण और मौसम बदलने से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। संवाद