फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 350 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें करीब 50 से 80 मरीज सांस फूलने, लगातार खांसी, सीने में जकड़न और एलर्जी जैसी कई शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसमें कई लोगों को फेफड़े से संबंधित बीमारी होने की संभावना होती है। नागरिक अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. नवीन का कहना है कि लगातार खांसी, सांस फूलना या सीने में जकड़न को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से जांच करवाएं। धूल और प्रदूषण के संपर्क में आने से बचें और जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करें। सिगरेट पीने के साथ-साथ पैसिव स्मोकिंग से भी बचें। घर में धूल, धुआं और तेज खुशबू वाले उत्पादों का इस्तेमाल कम करें, खासकर एलर्जी वाले मरीज सावधानी रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें