गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया और नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार हवन से हुई। इसमें विद्यालय के स्टाफ और अतिथियों ने आहुति देकर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और विद्यालय की प्रगति की कामना की। इस मौके पर नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं की छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संवाद