फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के नामकरण संस्कार का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। पटौदी स्थित श्रीराम मंदिर में आदर्श क्लब की रामलीला में सोमवार रात कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण के विभिन्न घटनाक्रमों से रूबरू कराया। रामलीला की शुरुआत मेघनाथ द्वारा इंद्र को बंदी बनाने के प्रसंग से हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के नामकरण संस्कार का मंचन किया गया। चारों भाइयों के नामकरण के प्रसंग ने दर्शकों को रामकथा के शुरुआती घटनाक्रम से जोड़ा। इसके बाद चारों राजकुमारों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए पाठशाला भेजने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। रामलीला में माता सीता के जन्म का प्रसंग भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद ऋषियों के यज्ञ में बाधा डालने वाली राक्षसी ताडक़ा के वध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा ताडक़ा का वध किए जाने के दृश्य में कलाकारों ने शौर्य और धर्म की रक्षा का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें