फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम ने 24 घाट तैयार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने तैयारियां कर ली हैं। 15 नवंबर को होने वाले इस पर्व के लिए 24 छठ पूजा स्थलों पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर सभी संबंधित जोन में घाटों की सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अतिरिक्त आयुक्त मुख्यालय ने 13 नवंबर को सभी संयुक्त आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। कार्यों के सुचारु क्रियान्वयन के लिए फील्ड अधिकारियों और अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। शहर में 24 छठ पूजा स्थलों को चिह्नित किया है। इनमें लेबर चौक सेक्टर-5, न्यू पालम विहार, शक्ति पार्क, कन्हई गांव, देवीलाल कॉलोनी, सेक्टर-15 पार्ट-2, सूरत नगर फेज-2, कादीपुर कम्युनिटी सेंटर, सरस्वती एन्क्लेव, बसई तालाब, चक्करपुर गांव, शीतला माता मंदिर पार्किंग, ओम विहार, राजेंद्र पार्क, पंजेरी प्लांट सेक्टर-5, श्याम कुंज, मारुति कुंज, शिवा एन्क्लेव, देव नगर पार्ट-2, धनकोट, वाटिका सेक्टर-82, रायन एन्क्लेव और स्नेह विहार भोंडसी चंद्रशेखर पार्क जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें