फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानसून से पहले नगर निगम ने तेज की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना में अतिरिक्त आयुक्त पूजा चांवरिया ने अधिकारियों की टीम के साथ जोन-2 क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित इंजीनियरों को सभी आवश्यक और प्रभावी प्रबंध समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बसई रोड, सेक्टर-9ए, न्यू कॉलोनी, मदनपुरी रोड, सेक्टर-7, बेरी वाला बाग, शिवाजी नगर तथा राजनगर चौक जैसे प्रमुख जलभराव संभावित बिंदुओं का दौरा किया गया। अतिरिक्त निगमायुक्त ने इन स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई, जल निकासी तंत्र की मरम्मत और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त, उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें