फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम ने टूटी सड़कों का निर्माण किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग ने शहर में टूटी सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया है। पहले चरण में प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिन सड़कों के टेंडर पहले ही जारी हो चुके थे, उनका काम भी शुरू किया गया है। यह कदम मुख्यमंत्री नायब सैनी के स्पष्ट निर्देशों के बाद उठाया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, अक्तूबर माह तक शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। नगर निगम आयुक्त ने सभी 36 पार्षदों से उनके क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इन रिपोर्टों के आधार पर ही आगे का निर्माण कार्य निर्धारित होगा। सड़कों की खराब हालत को लेकर नागरिकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। निगम का लक्ष्य है कि जल्द सभी प्रमुख सड़कों को दुरुस्त किया जाए। इससे नागरिकों को बेहतर और सुगम आवागमन सुविधा मिलेगी। निगम के चीफ इंजीनियर विजय ढाका ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। प्रमुख सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ सभी वार्ड के पार्षदों की बारिश के बाद विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें