फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विधायक ने मुख्यमंत्री से दो सड़कों की मांग की

विज्ञापन
विधायक बिमला चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष पटौदी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों
विज्ञापन
पटौदी। विधायक बिमला चौधरी ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने पटौदी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की स्वीकृति मांगी। विधायक ने बताया कि यह मांगपत्र क्षेत्र के विकास और बेहतर यातायात सुविधाओं के लिए है। पहली मांग पटौदी में मिनी बाईपास सड़क को 22 फीट से 60 फीट चौड़ा करने की है। यह सड़क आनंदपुर आश्रम से मिर्जापुर तक जाती है। इसके चौड़ीकरण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की भी आवश्यकता नहीं होगी। दूसरी मांग ताजनगर से जमालपुर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की है। यह मार्ग अनेक गांवों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें