गुरुग्राम। सम्मेलन में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा के पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास के अभिनव प्रयास साझा किए। महाराष्ट्र के शिवदास चंद्रकांत भोसले ने 43 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति दिलाई और 25 एकड़ जैव विविधता वन विकसित किया। उत्तर प्रदेश की नीलम देवी ने जैविक खाद उत्पादन और कचरा प्रबंधन से 21.07 लाख रुपये राजस्व जुटाया। पंचायत को 25.38 लाख रुपये का अनुदान भी मिला। मध्य प्रदेश के मुकेश चौहान ने जल संरक्षण और डैम निर्माण के अनुभव बताए। हरियाणा की शशि बाला ने महिला हेल्प ग्रुप के गठन और ग्रामीण विकास कार्यों की जानकारी दी। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग पर बल दिया। उन्होंने सोमवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। ब्यूरो