फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव पहुंच रहा हर घर स्वच्छता-हर घर तिरंगा का संदेश : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में हर घर स्वच्छता-हर घर तिरंगा अभियान हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति की भावना के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने कहा कि वे स्वच्छता के लिए सामूहिक श्रमदान में भाग लें। घर, दुकान और कार्यालय पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ खींची फोटो https://harghartiranga.com पर अपलोड करें। उन्होंने बताया कि रविवार को गांव तुर्कपुर, सिवाड़ी, जमालपुर, नूरपुर झाड़सा, खंडेवला आदि में सामूहिक श्रमदान में ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। बढ़ती जनभागीदारी के चलते तिरंगा फहराने और सफाई का संदेश घर-घर तक पहुंच रहा है। सामाजिक संगठन, स्वयंसेवक, आरडब्ल्यूए और पंचायत प्रतिनिधि इस मुहिम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर तिरंगा यात्रा, विद्यालयों में रंगोली और राखी बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिससे बच्चों में रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें