फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देवीलाल पार्क में लंबे समय से खराब पड़ी हैं लाइटें, नगर निगम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। वार्ड-21 स्थित देवीलाल पार्क में लंबे समय से पार्क की लाइटें खराब होने के कारण लोगों को शाम के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा होने के कारण पार्क में आने वाले लोगों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को असुविधा होती है। इस दौरान लोग अंधेरा होते ही पार्क को खाली कर देते हैं। पार्क में आने वाले लोगों ने नगर निगम कार्यालय में बंद लाइटों की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता और वार्ड पार्षद पार्क में निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पार्क में खराब पड़ी लाइटों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जल्द ही पार्क की लाइटों को ठीक करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा, ताकि पार्क में अंधेरे की समस्या को ठीक किया जा सके और लोगों को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें