फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर का ढक्कन नहीं होने से बन रहा हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम बस अड्डे के बाहर निकलते ही सीवर का ढक्कन खुले होने से लोगों को हादसे का डर सता रहा है। ढक्कन के खुले होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन यहां से हजारों की संख्या में वाहन और बसें निकलती हैं। ऐसे में नगर निगम की लापरवाही के कारण सीवर का ढक्कन खुले होने से रोड पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। निगम की ओर से सीवर के ढक्कन की बजाय वहां पर लकड़ी के डंडे से संकेत दिए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्य रोड पर सीवर के यह हालात होने से रात के समय खतरा सबसे ज्यादा बन रहा है। वाहन चालकों के अनुसार, रात के समय खुले सीवर का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और तेज रफ्तार में बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। लोगों ने नगर निगम से तुरंत सीवर ढक्कन ठीक कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें