फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जानकार ने दो दिन के मांगी कार, फिर दूसरे को बेची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। एक व्यक्ति से उनके जानकार ने उनकी दो दिन के लिए कार मांगी, इसके बाद उसे दूसरे को बेच दी। पता चलने पर व्यक्ति ने सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार भिवानी निवासी दिनेश कुमार ने शिकायत में कहा कि वह अपने छोटे भाई के साथ पुलिस लाइन के पास रहते हैं। जुलाई 2022 में उनके जानकार पलवल निवासी योगेंदर ने उन्हें एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 दिलाई थी। वह गाड़ियों को खरीदता और बेचता भी है। उसी ने यह गाड़ी 8.75 लाख रुपये में दिनेश को बेची थी। अगस्त 2022 में आरोपी ने दिनेश से दो दिन के लिए कार मांगकर ले गया। इसके बाद उसने बहाने बनाने शुरू कर दिए। दो चार दिन कहकर चार महीनों बाद भी उसने गाड़ी वापस नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2022 के बाद से आरोपी ने दिनेश का फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद दिनेश ने गुरुग्राम अथारिटी से पता कि तो जानकारी मिली कि उनकी गाड़ी की एनओसी अगस्त 2022 में ली जा चुकी है और वह किसी और के नाम पर रजिस्टर्ड हो गई है। इसके बाद जब फिर दिनेश ने योगेंदर को फोन किया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। दिनेश ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए गाड़ी वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें