फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कायाकल्प की टीम ने अस्पताल का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल का कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने सामान्य वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, लेबर रूम, आपातकाल कक्ष, इंजेक्शन कक्ष व बीपी रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य, स्वच्छता, उपकरणों की उपलब्धता व साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने प्रयोगशालाओं (लैब) में जांच प्रक्रिया को भी देखा। चिकित्सकों और स्टाफ से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के बाद टीम ने व्यवस्था को लेकर संतोष जताया, हालांकि कुछ स्थानों पर सुधार की आवश्यकता भी बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें