संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निकाय चुनावाें के बाद नगर निगम में बड़ा फेरबदल हुआ है। निगम के चारों जोन के संयुक्त आयुक्तों समेत छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदला गया है। इस संबंध में सोमवार को निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने यह आदेश जारी कर दिया। निगमायुक्त की ओर जारी पत्र के मुताबिक, एक्सपर्ट रामभज को अपने वर्तमान कर्तव्यों के अतिरिक्त जेडटीओ जोन-1 का कार्य भी देखेंगे। जेडटीओ पंकज को जेडटीओ जोन-2 का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। अभी तक जेडटीओ जोन-2 की जिम्मेदारी एक्सपर्ट रामभज देख रहे थे। इसके अलावा संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव को जोन-1, संयुक्त आयुक्त विशाल को जोन-2, संयुक्त आयुक्त जयवीर यादव को जोन-3 व संयुक्त आयुक्त सुमित यादव को जोन-4 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।