गुरुग्राम। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक और 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वाले बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए 15 दिसंबर को चार दिवसीय निशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पात्र लाभार्थी saralharyana.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। ब्यूरो