फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 81 गांवों के बुनियादी ढांचे का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
एकीकृत ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत होगा काम, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने की सराहना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर की एक संस्था द्वारा सर्वोदय कार्यक्रम लांच किया गया है। इसके माध्यम से तावडू क्षेत्र में 54 पंचायतों में एकीकृत ग्राम विकास कार्यक्रम (इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम) के जरिए 81 गांवों के तालाबों के बुनियादी ढांचे के साथ पूर्ण जीर्णोद्धार की तैयारी की जा रही है। साथ ही शासकीय बालिका विद्यालयों में वाटर कूलर व प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। 1.50 लाख पौधरोपण का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इस कार्य की सराहना की है और कहा है कि भारत सरकार ने नूंह को आकांक्षी जिला घोषित किया है। इस क्षेत्र को सोलर लाइट्स, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए चुना गया है सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम पंचायतों, पंचों और गांव वासियों की जिम्मेदारी होगी कि इन पौधों को वृक्षों में बदलें। करीब 30 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रबंधन और विकास समितियों का गठन किया जा चुका है। सर्वोदय कार्यक्रम के तहत यह सारा कार्य एमथ्रीएम फाउंडेशन के जरिए हो रहा है। इसकी ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया कहती हैं कि हमने शासकीय बालिका विद्यालय के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ली है। हेल्थ सेंटर में एक एंबुलेंस भी भेंट की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें