फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क अधूरी होने से मेडिकल कॉलेज की द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-102ए स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क अधूरी है। करीब 10-15 मीटर हिस्से में सड़क नहीं बनने से छह लेन की पूरी सड़क का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जीएमडीए ने कॉलेज से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क को तैयार करा लिया है। छह लेन की इस सड़क पर लेन मार्किंग और रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। चमचमाती इस सड़क का अधिकांश हिस्सा तैयार हो चुका है, लेकिन एक छोटे से जमीन के टुकड़े पर निर्माण नहीं होने के कारण एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। नतीजतन वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पूरी बनने से मेडिकल कॉलेज तक एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही आसपास विकसित हो रहे सेक्टरों और रिहायशी क्षेत्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। जीएमडीए के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका है। एचएसवीपी से विवाद जल्द दूर करने को कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें