गुरुग्राम। पानीपत में आयोजित अंडर-11 स्कूल गेम्स राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में गुरुग्राम जिले की टीम ने ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया। टीम को इस उपलब्धि पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानीपत में हुई थी। एईओ जगदीश अलावत ने बताया कि जिले से छह लड़कों ने इसमें भाग लिया। ऋषभ ने आर्टिस्टिक सोलो स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसने ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में भी तीसरा स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में पार्थ और नव्यांश की जोड़ी ने तीसरा स्थान पाया। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ा। जगदीश अलावत ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इंचार्ज आशीष, अजीत, कुलदीप, युमिका और सीमा को भी शुभकामनाएं दीं। संवाद