गुरुग्राम। श्री गुजराती समाज द्वारा आयोजित नवरात्र महोत्सव 2026 का सातवां दिन, सप्तमी, उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सेक्टर-72 में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना की और गरबा नृत्य का आनंद लिया। महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। आयोजन स्थल पर अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा गार्ड और कई प्रवेश-निकास द्वार की व्यवस्था थी। आपात स्थिति के लिए प्राथमिक चिकित्सा, डॉक्टरों और एम्बुलेंस को भी तैयार रखा गया। गुरुग्राम श्री गुजराती समाज संगठन के अध्यक्ष अविनाश त्रिवेदी ने महोत्सव को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समाज का प्रयास है कि यह धार्मिक उत्साह के साथ सुरक्षा और सामुदायिक सौहार्द की मिसाल बने। संवाद