गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी पुलिस ने सोमवार को साढ़े तीन साल की गुमशुदा बच्ची को एक घंटे में ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि आशीर्वाद गार्डन के पास एक बच्ची रो रही है। टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के परिजनों को ढूंढने लगी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची के पिता ज्योति पार्क निवासी प्रवेश कुमार को बच्ची को सौंप दिया। संवाद