गुरुग्राम। लेगेसी क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को गेम चेंजर और सुपर स्क्वाड की टीम के बीच 15 ओवर का मैच खेला गया। इसमें गेम चेंजर की टीम ने सुपर स्कवाड की टीम को 10 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम चेंजर की टीम ने 13 ओवर में 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्कवाड की टीम 121 रन ही बना सकी। गेम चेंजर की ओर से प्रविन्द्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गगन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद