फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ‘कहानी से कानून’ का पहला कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने ‘कहानी से कानून’ प्रोजेक्ट के पहले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह कार्यक्रम कला, शिक्षा और कानून को जोड़कर सामाजिक मुद्दों पर संवाद बढ़ाने की नई पहल के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नियोफ्यूजन के किशोर कलाकारों की ओर से प्रस्तुत संगीतमय कठपुतली नाटक ए स्ट्रिंगिंग ऑफ लव, पावर एंड पेन था, जिसमें महिलाओं के प्रति भावनात्मक चोट, नियंत्रक व्यवहार और पितृसत्तात्मक समाज में मानसिक शोषण को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। रेनू भाटिया ने प्रस्तुति की गहराई और संदेश की सराहना करते हुए कहा कि यह नाटक बड़े मंचों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में बाइपोलर बिहेवियर और हनी ट्रैपिंग जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी नाटक तैयार किए जाएँ और साथ ही पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल, डॉ. मीना अग्रवाल, संतोष कपूर, मोनिका चौधरी, आर्यन टंडन, ओम सिंह, पवन वाघमारे, एडवोकेट मोनिका यादव, एडवोकेट हनी, एडवोकेट मीता, एडवोकेट पूनम, एडवोकेट नेहा, एडवोकेट जस्मीत सिंह, एडवोकेट अमनप्रीत सिंह, प्रिंस, संजय, गीतिका गोयल, अंजलि धिंगरा, जतिन शर्मा, तुलिका, लक्ष्मण और राम किशन सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें