फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी के कमरे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। बादशाहपुर में एकता अस्पताल के पास रविवार शाम को पीजी के कमरे में आग लग गई। धुआं निकलता देखकर लोगों ने शोर मचाया। केयर टेकर आग बुझाने में जुट गए और मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कमरे में प्रेस का स्विच ऑन रह गया था, जिससे आग लगी। जानकारी के मुताबिक, एकता अस्पताल के पास रॉयल नाम से एक पीजी है। चार मंजिला बिल्डिंग में 48 कमरे बने हुए हैं। रविवार को ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में अचानक आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर धुआं भर गया। धुआं निकलता देखकर केयर टेकर और पीजी में रहने वाले अन्य लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। केयर टेकर साहिल ने बताया कि उन्हें दूसरे कमरे में रह रहे युवक ने बताया कि पीजी के कमरा नंबर 106 में से धुआं निकल रहा है। कमरे में रखा टीवी ,बेड और अलमारी समेत सारा सामान जल गया। कमरे में प्रेस ऑन छोड़कर युवक बाहर चला गया था। जिसके कमरे में आग लगी थी। उपनिदेशक फायर गुलशन कालरा ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें