न्यू गुरुग्राम। बसई चौक फ्लाईओवर को पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। इस फुटओवर ब्रिज को चढ़ने के लिए सीढ़ियों के बजाय एस्कलेटर लगाया है। इस एस्कलेटर की कीमत लाखों में हो गई लेकिन पिछले कुछ दिन से एस्कलेटर खराब पड़ा है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती अव्यवस्था और बंद पड़े एस्कलेटर के कारण स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासी रोहन, संदीप, रूबी समेत अन्य ने बताया कि एस्कलेटर सिर्फ देखने के लिए हैं। संवाद