फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक को टक्कर मारकर थार सवार भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में तेज रफ्तार थार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी और भाग गया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद स्वत संज्ञान लेते हुए सेक्टर-10 थाना पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सर्विस लेन पर पहुंचते ही चालक ने तेज रफ्तार में ही गाड़ियों को ओवरटेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसने गाड़ी को मोड़ा और उसके पीछे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। चालक वहीं मौके पर गिर गया और गाड़ी चालक मौके से भाग गया। गनीमत रही कि उस वक्त पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह पूरी घटना उसी दौरान पीछे चल रही एक गाड़ी के डैश कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि सेक्टर-93 चौकी पुलिस ने वीडियो के आधार पर हिट एंड रन का केस दर्ज कर लिया है।थार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें