फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हजारों लोगों का अपने घर का सपना होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुमंजिला इमारत के एक प्रोजेक्ट में तीन दिन में 8 हजार करोड़ की संपत्ति बिकी
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तीन हजार अफोर्डेबल हाउसिंग यूनिटों को स्वीकृति मिल चुकी है

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। वर्ष-2023 की पहली तिमाही में शहर के रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं। आने वाले समय में हजारों लोगों का अपने घर का सपना पूरा होने जा रहा है। जिला नगर योजनाकार द्वारा तीन हजार अफोर्डेबल हाउसिंग यूनिट को स्वीकृति देने और हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण द्वारा इसका पंजीकरण करने के साथ अब सेक्टर-63 में 25 एकड़ के एक प्रोजेक्ट में तीन दिन के अंदर 8 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति की बुकिंग हुई है। सेक्टर-63 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन पर डीएलएफ ने द आर्बर नाम से बहुमंजिला इमारतों का प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें 39 मंजिल की पांच टावर हैं। 1137 यूनिट हैं। डीएलएफ के कार्यकारी निदेशक आकाश ओहरी ने बताया कि प्रोेजेक्ट में विदेशी खरीदारों ने भी घर खरीदा है। 95 फीसदी खरीदार ऐसे हैं जिन्होंने अपने उपयोग के लिए घर खरीदा है। आवासों में प्राकृतिक प्रकाश और ताजी हवा के आवागमन के लिए विशेष ध्यान रखा गया है।
कुछ ही दिन पहले जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) ने तीन हजार अफोर्डेबल यूनिट के लिए स्वीकृति दी है। इसके अलावा हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) से भी इनके लिए पंजीकरण संख्या भी हासिल हुई। तीन हजार परिवारों के लिए 2027 की पहली तिमाही तक घरों को देने का काम शुरू करने का दावा किया जा रहा है। सोहना के सेक्टर-5 में तथास्तु प्रोजेक्ट में 22 एकड़ में 14 टावर्स बनाए जाएंगे। इस अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट में केवल 3 बीएचके फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं। एसटीपी संजीव मान कहते हैं कि शहर में रुके हुए प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो रहा है। नए प्रोजेक्ट आ रहे हैं और उनको अच्छी प्रतिक्रिया मिली रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल एस्टेट के क्षेत्र में जटिलताओं को कम करने की जरूरत है। हमने पिछले दिनों संपत्ति की खरीद फरोख्त की प्रक्रिया के दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में पुराने मालिक के फोन पर ओटीपी आने की व्यवस्था को बदलने की मांग की थी। साथ ही आर्किटेक्ट द्वारा ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट जारी करने की व्यवस्था पर विचार के लिए डीटीपी योजना से भी मुलाकात की थी। - नरेंद्र यादव, अध्यक्ष, होम डेवलपर्स एवं प्लाट होल्डर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें