फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएसए देता है जरुरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के चेयरमैन डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूंह द्वारा आमजन को नि:शुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गरीब, जरूरतमंद एवं अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोगों को डीएलएसए के माध्यम से पूरी तरह नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है, जिसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। यह सुविधा केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी उपलब्ध है। डीएलएसए के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को फ्री ऑफ कॉस्ट कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आमजन हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर भी नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें