फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य ओपन कराटे प्रतियोगिता में जिले ने जीते 34 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। भिवानी में 5वीं हरियाणा राज्य ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को हुआ। जिसमें प्रदेश के करीब 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें जिले के युवा खिलाड़ियों ने कुल 34 पदक हासिल किए। जिसमें 11 स्वर्ण, 15 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल रहे। रिधम, स्नेहा, सानवी, काशवी, कैरवी उपाध्याय, सौम्या शर्मा, अभय गौर, नमन शर्मा, तनीष, धीरेन और सूरज ने स्वर्ण पदक हासिल किए। काव्या, ईश्वर, देव शर्मा, ईशान, तैमूर, आसमी, जसप्रीत, अक्ष सहरावत, पलक, माही, परी, हैप्पी चौधरी, देवांश, निशांत और हर्षी ने रजत पदक जीते। वहीं कांस्य पदक ध्रुव, अदिति सिंह, हार्दिक कुमार, भव्या, लव, अदिति गौर, वरुण और अयांश तोमर के नाम रहे। प्रशिक्षक पवन सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता से मुंबई में होने वाली आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें