फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्रोपदी चीर हरण की कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

विज्ञापन
सेक्टर 82 स्थित मैक्सको कासाबेला सोसाइटी परिसर में कथा सुनते लोग। निवासी
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैक्सिको कासाबेला सोसाइटी परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक ने विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय शैली में वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक आचार्य गोपाल कृष्ण महाराज ने द्रौपदी चीर हरण, आचार्य शुकदेव का आगमन आदि प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महाभारत में द्रौपदी चीर हरण एक अत्यंत मार्मिक प्रसंग है, जो द्यूत क्रीड़ा यानि कि जूए में पांडवों द्वारा द्रौपदी को हारने के बाद भरी सभा में घटित हुआ। आरडब्ल्यूए के प्रधान राजेश मित्तल का कहना है कि कथावाचक आचार्य शुकदेव के आगमन प्रसंग का भी वर्णन किया गया। कथा के समापन पर आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रसाद भी वितरित किया गया। कथा श्रवण करने के लिए प्रवीण जैन, चंद्रशेखर सिंघल, नरेश जिंदल, विजय गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अमरीश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, योगेंद्र आर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें