फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नए बिजली उपभोक्ता को विभाग कराएगा कनेक्शन केबल उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की तरफ से सभी ऑपरेशन कार्यालय को केबल की जा चुकी है आवंटित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अपने नए बिजली उपभोक्ता को कनेक्शन केबल उपलब्ध कराएगा। इसके लिए निगम की तरफ से सभी ऑपरेशन कार्यालय को केबल भी भेज दी गई है।


प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पास एक (सिंगल) फेस के नए कनेक्शन जारी करने के लिए पीवीसी केबल पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। निगम ने अपने सभी ऑपरेशन उपमंडल कार्यालय में भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर उपभोक्ताओं से पीवीसी केबल मांगने की कोई शिकायत आती है, तो इसे बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
नए कनेक्शन के लिए ऑपरेशन उपमंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सिंगल फेस के नए कनेक्शन जारी करने के लिए निगम के पास मौजूद एलटी पीवीसी केबल का ही उपयोग करें। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से फीडबैक लें और यह सुनिश्चित करें कि आवेदक से फील्ड स्टाफ द्वारा किसी पीवीसी की मांग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


फील्ड कार्यालयों की सुविधा के लिए उनके मासिक उपभोग के आधार पर सिंगल फेस कनेक्शन जारी करने के लिए पंद्रह दिनों की औसत आवश्यकता के बराबर पीवीसी केबलों को अग्रिम रूप से आवंटित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें