फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डाक विभाग ने पीओएसबी के तहत खाता खोलने का विशेष अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च तक मौके पर खोल सकेंगे डाकखाने में खाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक (पीओएसबी) अभियान शुरू किया है। अभियान 1 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जाएगा जिसके तहत कोई भी 19 से 55 वर्ष का ग्रेजुएट व्यक्ति डाकखाने में तत्काल खाता खुलवाकर पासबुक प्राप्त कर सकता है। पहले यह योजना केवल सरकारी और अर्ध-सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए थी। डाकखाने के अधिकारियों ने बताया कि खाताधारक डाक जीवन बीमा योजना और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना का भी लाभ ले सकते हैं जिसके तहत उन्हें 50 लाख तक का बीमा मिलता है। आयकर अधिनियम 1980 के तहत योजना में छूट भी मौजूद है।
प्रवर डाक अधीक्षक डॉ. करम सिंह झंझोलिया ने कहा कि लोगों के आग्रह पर उनकी टीम घर-घर जाकर खाता खोलने का काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें