गुरुग्राम। सेक्टर-7 स्थित एक घर में शुक्रवार शाम को युवती रुचि खन्ना का डीकंपोज शव मिला। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। उसके माता-पिता वृंदावन से लौटे तो घर अंदर से बंद था। सूचना पर पुलिस ने गेट तोड़कर शव बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। मामले की जांच जारी है। संवाद