गुरुग्राम। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से एसएमएएम योजना के तहत 40 से 50 प्रतिशत अनुदान पर विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसी अजय कुमार ने बताया कि कृषि यंत्र लेने के इच्छुक किसान 16 फरवरी तक विभागीय वेबसाइट वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन निर्धारित लक्ष्य से अधिक होते हैं तो कृषि यंत्रों का चयन डीसी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी कमेटी द्वारा ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। संवाद