फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक का अपहरण करने के दो आरोपियों को अदालत ने किया बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण करने के मामले में जिला अदालत ने दो आरोपियों को बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता और अपहरण हुए युवक ने अपने बयान बदल लिए। अभियोजन पक्ष अदालत में आरोपियों पर आरोप साबित नहीं कर सका। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश सौरभ गुप्ता की अदालत ने आरोपी मोनू और नवीन को बरी कर दिया है। अंकित ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भिवानी फास्ट फूड के नाम से दुकान चलाते हैं। 28 अगस्त 2024 को पांच-सात युवक दुकान में आए और उसके भाई सूरज को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माेनू और नवीन को गिरफ्तार किया। अदालत में अंकित ने अपने बयान में कहा कि पुलिस ने खाली पेज पर हस्ताक्षर कराते हुए कहा था कि वह गुमशुदगी का मामला दर्ज करेंगे। सूरज ने अदालत में बयान दिया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें