फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिल्डर को लोड के अनुसार अपने सबस्टेशन से बिजली उपलब्ध कराएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
दूर होगी पीवोटल दीवान, रहेजा अर्थवा और वेदांता सोसाइटियों की बिजली की समस्या
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। अस्थाई कनेक्शन के कारण कम लोड और ज्यादा जरूरत की वजह से बिजली कटौती की मार झेल रही सोसाइटियों के लिए राहत की खबर है। बिजली निगम ने ऐसी सोसाइटियों की समस्याओं को हल करने का दावा किया है। सेक्टर 84 स्थित पीवोटल दीवान के लोग कई बार अस्थाई कनेक्शन के कारण बिजली नहीं होने पर आंदोलन कर चुके हैं। बिजली निगम बिल्डर को लोड के अनुसार बिजली अपने सबस्टेशन से उपलब्ध कराएगा। सेक्टर 107 स्थित रहेजा की सोसाइटियों और पीवोटल दीवार की समस्या के हल का दावा बिजली निगम के अधिकारियों ने किया है। पिछली गर्मियों में इन सोसाइटियों में रहने वाले लोगों ने कई-कई दिन बिजली नहीं होने पर आंदोलन किया था। लोगों की शिकायत थी कि बिल्डर प्रबंधन ने बिल्डिंग निर्माण के समय लिए कनेक्शन को ही लोगों की रिहाइश के बाद भी जारी रखा। कम क्षमता की लाइन और ज्यादा लोड होने के कारण लोगों आए दिन केबल फॉल्ट संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इस संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एमएल रोहिल्ला ने बताया कि जिन सोसाइटियों में दिक्कत आ रही थी, उनका समाधान कर दिया गया है। ज्यादातर बिल्डर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बैंक गारंटी दे रहे हैं। सेक्टर-84 पीवोटल दीवान और सेक्टर -107 की रहेजा की सोसाइटियों को बैंक गारंटी के लिए नोटिस भेजी गई है, जिसे उन्होंने चुकाने का वादा किया है। अगले एक पखवाड़े के भीतर दोनों सोसाइटियों की बैंक गारंटी मिल जाने की उम्मीद है। उन्हें हम अपने 220 सब स्टेशन से लोड के अनुसार कनेक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन




सेक्टर 114 में शिफ्ट होगा 110 का प्रस्तावित सबस्टेशन



सेक्टर -110 में 220 केवीए सबस्टेशन के लिए जगह के मामले में विवाद आ गया था। वहां की सोसाइटियों को लोड के अनुसार बिजली में दिक्कत आ रही थी। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने 110 की जगह 114 में सबस्टेशन बनाने की स्वीकृति ले ली है, जहां 220 केवीए सबस्टेशन बनेगा मगर 33 केवी सबस्टेशन बिल्डर को ही बनाना होगा। इन इलाकों में बिल्डरों ने इसके लिए जगह देने संबंधी कोई समस्या नहीं दर्ज कराई है। शहर के नए सेक्टरों 58 से 115 में सभी बिल्डरों को अपनी सोसाइटी में लोड के हिसाब से बिजली व्यवस्था के लिए 33 केवीए सबस्टेशन बनवाने हैं।
विज्ञापन


बैंक गारंटी जमा करने के बाद भी खा रहे धक्के

सेक्टर- 67 स्थित प्लॉटेड सोसाइटी अंसल एसेंसिया के करीब 300 परिवार बने हुए घर में नहीं रह सकते क्योंकि यहां नए बिजली के मीटर नहीं लगाए जा रहे हैं। पहले इस पर पाबंदी इसलिए लगी थी क्योंकि बिल्डर ने बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की बैंक गारंटी नहीं दी थी। मगर 8 महीने पहले बिल्डर ने 5.5 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी दे दी बावजूद इसके यहां के लोगों को बिजली के कनेक्शन मिलने शुरू नहीं हुए हैं। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धमेंद्र तंवर ने बताया कि अंसल एसेंसिया वर्सालिया के लोगों ने बिजली निगम से मांग की है कि उनके कनेक्शन दिए जाएं। वर्ष 2012-13 से उनके घर बनकर तैयार हैं मगर करीब आधे लोग अपने घर में नहीं आ सकते क्योंकि उन्हें बिजली के कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें